ऐसे में, उसे 46 दिन के लिए लगतार रद्द करने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इधर रेल अधिकारी भी सुरक्षित परिचालन की बात कहते हुए उक्त मेंटनेंस कार्य को अहम बता रहे हैं। उनकी माने तो मेंंटनेंस कार्य के बीच बाराद्वार-चांपा-नैला के मध्य सभी मालवाहक व सवारी ट्रेनों की रफ्तार कम रखी जाएगी। जिससे मेंटनेंस कार्य के दौरान कोई परेशानी ना आए।