
कमला नेहरू गार्डन में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था
रायगढ़. शहर के कमला नेहरू गार्डन में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था के लिए कलक्टर ने 32 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृति दी है।
इससे हर शाम को वहां आने वाले शहर के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। शुक्रवार को के्रडा के अधिकारियों ने कमला नेहरू पार्क का निरीक्षण किया और लाइट लगाने के लिए स्थान का चिन्हांकन किया। कहा जा रहा है कि एक दो दिन में कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। विदित हो कि वर्तमान में वहां प्रकाश की व्यवस्था काफी कमजोर है। इसके कारण शाम के वक्त आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व ही अग्रसेन सेवा संघ ने इस गार्डन में ओपन मल्टीजिम की स्थापना की थी। जिसका विधिवत लोकार्पण कलक्टर व एसपी के द्वारा किया गया था। लोकार्पण कार्यक्रम में संस्था ने कलेक्टर को पार्क में कम रोशनी की परेशानी से अवगत कराया था और यहां पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की थी।
संस्था के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने बताया कि हमारी मांग को कलक्टर ने गंभीरता से लेते हुए पार्क में लाइट के लिए 32 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत किए।
बनेंगे सात टावर
मिली जानकारी के अनुसार पार्क में 7 मर्चो टावर का निर्माण होगा। किसकी ऊंचाई 30 फुट होगी, जिसमें प्रत्येक टावर में 6 लाइट रहेगी। जिससे कमला नेहरू पार्क का कोना-कोना रोशन होगा। इस लाइट को लगाने का कार्य एक दो दिन में प्रारंभ कर दिया जाएगा।
सोलर एनर्जी की टीम ने किया पार्क का सर्वे
कमला नेहरू पार्क में 1 जून शुक्रवार को सोलर एनर्जी विभाग के प्रबंधक डी सिदार के निर्देश पर संदीप मार्को ने अपनी टीम के साथ पहुंचे और पार्क में लाइट लगाने की जगह का सर्वे किया। उनके साथ अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष मुकेश मित्तल और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गर्ग उपस्थित थे।
टीम ने पार्क में 7 जगह टावर लगाने के लिए चयनित कर लिया और कहां एक दो दिन में यहां कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा और 15 दिन के अंदर कार्य पूरा हो जाएगा।
Published on:
2 Jun 2018, 12:10 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.