साथ ही नगर निगम के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी प्रवीण शर्मा की परिवीक्षा अवधि समाप्त कर नियमितीकरण किए जाने का प्रस्ताव लाया गया था इस प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया गया। इसके अलावा अन्य प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। एमआईसी की बैठक में महापौर मधुभाई, नगर निगम आयुक्त विनोद पांडेय, एमआईसी सदस्य रामकृष्ण खटर्जी, लता साहू, लीलावती धुर्वे, सुषमा डालमिया, पदमा रात्रे, नवधा मिरी सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।