दोनों का हुआ था लव मेरेज
पति के विवाद से परेशान होकर राधा ने सोमवार को स्वयं पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली।आपको बता दें, दो साल पहले गिरधर उसके घर के बगल किराए से रहता था। इस दौरान दोनों में प्रेम हो गया और वे दोनों प्रेम विवाह कर लिए। इस दौरान राधा ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके कुछ दिन बाद से ही गिरधर राधा प्रताडि़त करने लगा। गिरधर हमेशा उसे ताना भी मारता था कि तुम दहेज में कुछ भी नहीं लेकर आई और उसे परेशान करता था।