28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बाइक चालक के गड्ढे में गिरने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एसपी आवास को घेरा

- रायगढ़-सारंगढ़ मुख्य मार्ग का मामला, नाराज लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 3 Jun 2018, 5:51 PM IST

बाइक चालक के गड्ढे में गिरने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एसपी आवास को घेरा

बाइक चालक के गड्ढे में गिरने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव के साथ एसपी आवास को घेरा

रायगढ़. रायगढ़-सारंगढ़ मुख्य मार्ग के आधे अधूरे निर्माण के बीच शनिवार की रात एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई। चंद्रपुर जाने के दौरान युवक, बाइक सहित सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में गिर गया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। नाराज लोगों ने रविवार की सुबह शव के साथ एसपी आवास का घेराव कर दिया। खबर मिलते ही सीएसपी, कोतवाली व जूटमिल चौकी की टीम एसपी आवास पहुंच गई। करीब पौन घंटे की समझाईश के बाद इस विरोध को शांत किया। पीडि़त परिजनों ने रायगढ़-सारंगढ़ मार्ग के संबंधित ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह शहरी थानों की पुलिस के बीच उस समय हडकंप मच गया। जब शव के साथ कुछ लोगों ने एसपी आवास का घेराव कर दिया। इसके बाद सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी के साथ कोतवाली व जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि शहर के रियापारा निवासी पवन ठेठवार पिता भोलाराम ठेठवार, शनिवार की रात बाइक से चंद्रपुर जा रहा था। इस बीच सहदेवपाली के करीब वो मुख्य मार्ग पर अधूरे सड़क निर्माण के बीच वो गड्ढे में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों ने की।

Read More : रेलकर्मी का बेटा रेल परिक्षेत्र में करता था चोरी व उठाइगिरी, देर रात रंगे हाथ पकड़ाया

परिजनों के साथ स्थानीय लोगों की मानें तो पवन के मौत का जिम्मेदार, रायगढ़-सारंगढ़ मुख्य मार्ग का ठेकेदार है, जो कछुए की गति से सड़क मार्ग का निर्माण कर रहा है। जिसकी वजह से अब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जिसकी वजह से जेसीबी से जहां-तहां, गड्ढे भी खोदे गए हैं। जिससे उस रास्ते गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में, नाराज लोग पवन के मौत के लिए उक्त ठेकेदार के खिलाफ अपराध दर्ज करने की मांग कर रहे थे। तिवारी ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाईश देते हुए यह कहा कि जूटमिल पुलिस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। करीब पौन घंटे के मान मनौव्ल के बाद नाराज लोगों को शांत कराया गया। जिसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।