27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएमओ तिराहा के पास अनियंत्रित हाईवा ने मोपेड सवार वृद्ध को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, फिर हुआ ये…

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी व एसडीएम, दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझाईश देने में जुट गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 21 Jun 2018, 1:14 PM IST

सीएमओ तिराहा के पास अनियंत्रित हाईवा ने मोपेड सवार वृद्ध को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, फिर हुआ ये...

सीएमओ तिराहा के पास अनियंत्रित हाईवा ने मोपेड सवार वृद्ध को रौंदा, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, फिर हुआ ये...

रायगढ़. शहर के सीएमओ तिराहा वृंदावन कॉलोनी के करीब एक अनियंत्रित हाईवा ने मोपेड सवार वृद्ध को रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान मोपेड सवार, हाईवा के साथ कुछ दूर तक घसीटाते हुए गया है। जिससे पूरी सड़क खून से लथ-पथ हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जिंदल रोड में चक्काजाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी व एसडीएम, दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर नाराज लोगों को समझाईश देने में जुट गए हैं।

शहर में अनियंत्रित वाहनों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिसकी वजह से गुरुवार की सुबह एक मोपेड सवार वृद्ध को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के सीएमआसे तिराहा वृंदावन कॉलोनी के करीब की है। भगवानपुर निवासी ७० वर्षीय खुशीराम, अपने मोपेड से रायगढ़ की ओर आ रहा था।

Read More : बाल सदन में निवासरत किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई मौत
इस बीच अनियंत्रित हाईवा ने मोपेड सवार को रौंद दिया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के दौरान मोपेड सवार, हादवा के पहियो ंमें फंस कर काफी दूर तक घसीटाते हुए भी गया है। जिससे खून के निशान सड़क पर दिख रहे हैं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। चक्काजाम करने की वजह से दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। समझाईश देने में कोतरारोड पुलिस के पसीने छूट गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी व एसडीएम घटना स्थल पर पहुंच कर चक्काजाम किए लोगों को समझाईश देने की पहल की जा रही है। अभी तक शव घटना स्थल पर ही मौजूद है।

ड्राइवर को लोगों ने पकड़ा व पीटा
घटना के दौरान सीएमओ चौराहा वृंदावन कॉलोनी के करीब लोगों की चहल पहल थी। जिसकी वजह से हाईवा चालक भागने में असफल रहा। हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर जमकर पीटा। हलांकि पुलिस के जवानों ने कुछ देर की मशक्कत के बाद भीड़ की चंगुल से आरोपी ड्राइवर को बचाने में सफलता पा ली है। आरोपी को कोतरारोड थाना लाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।