27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाइल्ड लाइन की टीम ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

- 14 नवंबर से किया दोस्ती सप्ताह का आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 14 Nov 2018, 6:12 PM IST

चाइल्ड लाइन की टीम ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

चाइल्ड लाइन की टीम ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर बढ़ाया दोस्ती का हाथ

रायगढ़. बाल दिवस के अवसर पर चाइल्ड लाइन की टीम ने शहर के सभी विभागों में जाकर वहां के अधिकारी-कर्मचारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती सप्ताह का आयोजन किया है। इस टीम में चाइल्ड लाइन के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा खूब सारे बच्चे भी शामिल हैं, जो नन्हे-नन्हे हाथ में फ्रेंडशिप बैंड लिए सभी को अपना दोस्त बनाने में लगे हुए हैं।

चाइल्ड लाइन के समन्वयक गोपाल कृष्णा ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह से ही टीम के सदस्य शहर के कलेक्टोरेट, एसपी कार्यालय, जीआरपीए आरपीएफ, स्टेशन मास्टर, डीपीओ, डीसीपीओ, शिक्षा विभाग, जिला पंचायत व शहर के सभी थानों में पहुंची हुई थी। जहां टीम में शामिल बच्चों ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर अपना दोस्त बनाया। बच्चों द्वारा दोस्ती के लिए बढ़ाए गए कदम से सभी के चेहरे पर मुस्कान सी बिखर गई। वहीं नए दोस्त बनने की खुशी में किसी ने बच्चों को गले लगा लिया तो किसी ने हाथ मिलाकर उनकी दोस्ती का स्वागत किया। गोपाल कृष्णा ने आगे बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम से जोडऩा है। यह कार्यक्रम लगातार चार दिनों तक चलेगा।

होगा हस्ताक्षर अभियान
15 नवंबर को ट्रांसपोर्ट नगर में चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें सभी वर्ग के लोग एक बैनर में हस्ताक्षर कर दोस्ती सप्ताह कार्यक्रम से जुड़ेंगे। जिसमें यह देखा जाएगा कि कितने लोगों ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दी है और बच्चों का उत्साह बढ़ाया है। इसके बाद बैनर को चाइल्ड लाइन में संभालकर रखा जाएगा।

Read More : राहुल ने मोदी पर किया तीखा प्रहार, कहा- उस दिन की जा रही थी भारत के चोरों की मदद, छग सीएम व परिवार पर भी साधा निशाना

खेलकूद प्रतियोगिता
गोपाल कृष्णा ने आगे बताया कि 16 नवंबर को सराईभदर माध्यमिक शाला में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई प्रकार के खेल शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में सिर्फ बच्चे ही हिस्सा लेंगे। इसके अलावा 17 नवंबर को वार्ड 34 सरईभदर विजय नगर में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों के विजेताओं को चाइल्ड लाइन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। ताकि ऐसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए उनका उत्साह हमेशा बना रहे।