
40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी पकड़ाया
रायगढ़. दूसरे गांव से महुआ शराब लाकर अपने घर में पेकिंग कर पाउच बना रहे एक व्यक्ति को क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम ने रंगे हाथ उसके घर से पकड़ा है। वहीं आरोपी के पास से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को रिमांड में जेल भेज दिया गया है। घटना बरमकेला थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 जुलाई की रात्रि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोबरसिंघा निवासी लक्ष्मीनारायण बरेठ पिता कार्तिकराम बरेठ 36 वर्ष घर में बिक्री के लिए अवैध महुआ शराब रखा है। वहीं उसका पेकिंग कर उसे पाउच बना रहा है।
सूचना पर क्राइम ब्रांच व बरमकेला पुलिस की टीम ने आरोपी के घर में दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सरिया थाना क्षेत्र के भकुर्रा गांव के एक व्यक्ति के घर से शराब लेकर आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज करते हुए 40 लीटर महुआ शराब को जब्त कर लिया है। वहीं उसे गिरफ्तार कर रिमांड में जेल भेज दिया गया है।
ट निवासी सुभाष साव पिता ननकुराम साव 47 वर्ष को 200 ग्राम गांजा के साथ उसके घर से पकड़ा है। इस मामले में भी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
-----------
घर में बिक्री करने के लिए ला रहा था गांजा, पुलिस ने पकड़ा
रायगढ़. घर में बिक्री करने के लिए गांजा लेकर आ रहे आदतन आरोपी रमेश को गांजा के साथ पुलिस ने पकड़ा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति को उसके घर से गांजा के साथ पकड़ा गया है। दोनों की घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अंबेडकर आवास निवासी रमेश दास महंत पिता विशाल दास महंत आदतन अपराधी है। वह अपने घर में गांजा की बिक्री करता है। 18 जुलाई की शाम वह संबलपुरी तरफ से गांजा लेकर आ रहा था। जिसे इंदिरा विहार विजयपुर तिराहा के पास पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से 01 किलो 200 ग्राम गांजा को जब्त करते हुए उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने पंजरीप्लां
Published on:
19 Jul 2018, 5:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.