पत्रिका जनादेश यात्रा : रायगढ़ के वोटरों ने बताया - फ्लाईऐश डंपिंग से सेहत पर खतरा
रायगढ़Published: Nov 15, 2023 01:40:17 pm
Patrika Janadesh Yatra : पत्रिका की जनादेश यात्रा का मंगलवार को अंतिम पड़ाव खरसिया विधानसभा क्षेत्र था।


पत्रिका जनादेश यात्रा : रायगढ़ के वोटरों ने बताया - फ्लाईऐश डंपिंग से सेहत पर खतरा
रायगढ़। Patrika Janadesh Yatra : पत्रिका की जनादेश यात्रा का मंगलवार को अंतिम पड़ाव खरसिया विधानसभा क्षेत्र था। यात्रा पहले विधानसभा के सांगीतराई पहुंची। फिर दूसरे इलाकों तक भी पहुंची। इस विधानसभा क्षेत्र में भी प्रदूषण बड़ी समस्या है। फ्लाईऐश खपाने का ये प्रमुख क्षेत्र बन गया है। यहां के लोग अपने और परिवार की सेहत को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा जिस गति से क्षेत्र का विकास होना चाहिए, वह भी नहीं हो पाया है। कई बड़ी मांगें अभी भी जस की तस है।