14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनाचारी को दस साल की सजा

युवती को शादी का प्रलोभन देकर निरंतर दो साल तक एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने शादी से मना कर दिया। तब पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम किया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Piyushkant Chaturvedi

•

Updated: 22 Dec 2016, 3:49 PM IST

Perpetrators sentenced to ten years

Perpetrators sentenced to ten years

रायगढ़.
युवती को शादी का प्रलोभन देकर निरंतर दो साल तक एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में युवक ने शादी से मना कर दिया। तब पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम किया था।

मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश की थी। इसके बाद मामले कोर्ट में विचाराधीन था। बुधवार को इस मामले में न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फास्ट टे्रक कोर्ट की पीठासीन अधिकारी ममता शुक्ला ने फैसला सूनाते हुए आनाचारी को दस साल के सश्रम कारावास से दण्डित किया है।


उक्त प्रकरण में अतिरिक्त लोक अभियोजक राजीव बेरीवाल ने पैरवी की थी। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कापू थाना क्षेत्र की निवासी युवती का गांव में रहने वाला नेहरसाय चौहान पिता नौहरसाय चौहान से वर्ष 2009 में पहचान हुई। इसके बाद नैहरसाय ने वर्ष 2009 के धनतेरस के दिन शाम साढ़े सात बजे युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद उससे माफी मांगकर शादी करने की बात कहने लगा।


इसके बाद से नेहरसाय युवती को अलग-अलग गांव ले जाकर दुष्कर्म किया और वर्ष 2011 में शादी से इंकार कर दिया। ऐसे में पीडि़ता ने मामले की सूचना थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया।

पुलिस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376 के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद से मामला न्यायालय में विचाराधीन था। बुधवार को इस मामले में न्यायालय अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, फास्ट टे्रक कोर्ट की पीठासीन अधिकारी ममता शुक्ला ने आरोपी को दस साल का सश्रम कारावास व अर्थदण्ड से दंडित किया है।