27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News : डूमरपाली खरसिया में पिकप पलटने से 20 लोग घायल, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

- पिकप में ज्यादा लोड होने की वजह से हुई दुर्घटना, 40 लोग थे सवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 7 Jun 2018, 2:26 PM IST

Breaking News : डूमरपाली खरसिया में पिकप पलटने से 20 लोग घायल, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

Breaking News : डूमरपाली खरसिया में पिकप पलटने से 20 लोग घायल, छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे लोग

रायगढ़. छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों की पिकप पलटने से करीब 20 लोग घायल हो गए हैं, वहीं गंभीर हालत में घायल मरीजों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में रिफर किया गया है। घटना डूमरपाली खरसिया क्षेत्र की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नहरपाली निवासी रघुनाथ कंवर की लड़की सहोद्रा की शादी एक साल पहले कोरबा के ओरई में हुई थी। इस दौरान उसको लड़का हुआ था, जिसका छट्ठी कार्यक्रम गुरुवार को था। ऐसे में मायके नहरपाली के ग्रामीण छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दो पिकप में सवार होकर करीब 80 लोग ओरई जा रहे थे। इस दौरान पिकप अभी खरसिया के डूमरपाली के पास पहुंची ही थी कि आगे वाली पिकप तो निकल गई लेकिन पीछे वाली पिकप मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें सवार करीब 20 लोग घायल हो गए।

Read More : किसानों को नहीं मिला सूखा राहत राशि, पटवारियों के रिपोर्ट पर ग्रामीण उठा रहे सवाल

घटना की सूचना पर आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए चपले अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गभीर रूप से घायल 8 मरीजों को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल रिफर किया गया। जिसको 108 संजीवनी एक्सप्रेस और प्रायवेट एंबुलेंस लाया गया है। वहीं सभी घायलों का उपचार चल रहा है।

ये हैं घायल
गंभीर रूप से घायल मरीजों में सुशीला कंवर 45, लक्ष्मीन सिदार 36 वर्ष, जानकी, सीता बाई, मेहरी बाई 50 वर्ष, मनीष 18 वर्ष, पदमन लोचन 10 वर्ष व तुलामती कंवर शामिल है।

क्या कहते हैं ग्रामीण
इस संबंध में जब घायलों के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूरे गांव को बुलाया गया था, लेकिन दो ही पिकप होने के कारण सभी लोग नहीं जा पाए। वहीं एक-एक पिकप में करीब 40-40 लोग सवार थे। इस कारण पिकप में ज्यादा लोड होने के कारण मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं कुछ घायलों का चपले अस्पताल में इलाज चल रहा है।