
सांप को पकड़वाकर बाहर निकाला गया
साल्हेओना. बरमकेला के ग्राम पंचायत बरगांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के टॉयलेट रूम में जहरीला सांप निकलने से हडकंप मच गया। सांप निकलने की जानकारी शिक्षकों को मिली तो तत्काल सपेरा को बुलाकर सांप को पकड़वाकर बाहर निकाला गया। इसके बाद राहत की सांस ली गई।
गुरुवार दोपहर 12बजे कक्षा चौथी के दो बच्चे स्कूल के टॉयलेट रूम में पहुंचे ही थे और अपनी पैंट ढीली की ही थी कि सामने एक जहरीला सांप को देखकर सकते में आ गए। इसके बाद बदहवास बच्चे अपने पैंट को संभालते हुए गिरते-पड़ते शिक्षक के पास पहुंचे और टॉयलेट में सांप निकलने की बात उन्हें बताई।
इसके बाद जैसे ही ये बात सामने आई कि पूरे स्कूल में सांप निकलने की खबर फैल गई और सनसनी मच गई। स्कूल के एचएम तिलसाय सारथी व अन्य स्टॉफवालों ने भी जाकर सांप को देखा और साल्हेओना के सपेरा बस्ती के कनसेर सपेरा को बुलाकर सांप को पकड़कर बाहर निकलवाया गया। बताया जाता है कि सांप की लम्बाई ४ फीट थी और वह गेंहुआ प्रजाति का था। ऐसे में स्कूल टॉयलेट रूम के पास सांप निकलने से सभी डरे सहमे रहे और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचने से राहत की सांस ली।
स्कूल के आसपास सफाई कर्मी
इस स्कूल भवन से किसानों को खेत लगा हुआ है। खेत के मेड़ पर झाडी, घास उगने के बाद साफ-सफाई की कमी के कारण जहरीले जीव जंतुओं का रहवास बन गया है। वहीं ग्राम पंचायत की नाली भी भवन के किनारे गुजरी है। पंचायत पदाधिकारियों व स्कूल प्रबंधन के द्वारा सफाई अभियान के प्रति गंभीर नहीं होने से बच्चों को खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
Published on:
03 Aug 2018 08:06 pm

बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
