20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमीर पैसेंजर-साहब हमेशा पास रखते 22 लाख रुपए, बिना पैसे नहीं आती नींद

ट्रेन में सफर के दौरान आया जीआरपी के सामने आया मामला। अजमेर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन में बैठे यात्री ने रखे हुए थे पैंट और शर्ट की जेब में रखे हुए 22 लाख रुपए।

less than 1 minute read
Google source verification
Fees

Fees

ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए गश्त अभियान में राजकीय रेलवे पुलिस ने अजमेर-चंढ़ीगढ़ एक्सप्रेस में गश्त के दौरान एक व्यवसायी को संदिग्ध हालात में पकड़ा।

पुलिस ने चलन में बंद हो चुके 500 और 100 रुपए के नोट में 22 लाख 10 हजार रुपए की रकम बरामद की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने रकम जब्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि अजमेर जीआरपी थानाप्रभारी सम्पतराज के निर्देश में गठित दल में हैडकांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल मानसिंह, देवेन्द्र सिंह, सुमेर चन्द ने अजमेर-चंढीगढ़ एक्सप्रेस में गश्त के दौरान संदिग्ध नजर आए गुजरात के सूरत उमरा, भट्टा रोड निवासी राजेश डालमिया पुत्र शिवहरी अग्रवाल को गिरफ्तार किया।

उससे रकम के संबंध में पड़ताल की गई लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने बरामद रकम को सीआरपीसी की धारा 102 में जब्त कर लिया। पुलिस डालमिया से रकम के बारे में पड़ताल में जुटी है।

दो दिन पहले 16 लाख रुपए

थानाप्रभारी सम्पतराज ने बताया कि जीआरपी थाने ने दो दिन पहले अजमेर रेलवे स्टेशन पर 16 लाख 600 रुपए के बंद नोटों के साथ एक युवक को पकड़ा था। वह भी बरामद रकम की जानकारी नहीं दे सका था। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें

image