22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमृतम् जलम् : श्रमदान से साफ किया शहर के जय सिंह तालाब को, लोगों ने कहा पत्रिका का सराहनीय कदम

पत्रिका के इस अभियान में निगम सभापति, जिला कांग्रेस अध्यक्ष, नेता पार्षद दल, प्रदेश कांग्रेस सचिव सहित उपस्थित हुए सामाजिक संगठन के लोग

3 min read
Google source verification
अमृतम् जलम् : श्रमदान से साफ किया शहर के जय सिंह तालाब को, लोगों ने कहा पत्रिका का सराहनीय कदम

रायगढ़. लगातार पर्यावरण में हो रहे बदलाव, उसके कारण गिरता जलस्तर, उत्पन्न जल संकट के मद्देनजर पत्रिका की ओर से अमृतम जलम अभियान के तहत उन जल स्रोतों को सहेजने, संवारने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ पत्रिका की ओर से रविवार को सुबह सात बजे से नौ बजे तक शहर के जय सिंह तालाब या निकले महादेव मंदिर के पास स्थित तालाब की साफ.सफाई सहित तालाब के कचरे को निकाला गया ताकि यह तालाब स्वच्छ बन सके और इसका जल लोगों के लिए उपयोगी हो। वहीं इस अभियान के तहत पत्रिका की ओर से लोगों को यह संदेश भी दिया गया कि जल स्रोतों के संरक्षण व संवर्धन में वो भी अपनी भूमिका निभाएं।

इस अभियान के तहत कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सात बजे की गई। इस दौरान जहां तालाब के ऊपरी हिस्से में पड़े कचरे को साफ किया गया वहीं वाकिंग ट्रैक पर झाडू लगाई गई और इसकी सफाई की गई। जगह-जगह पड़े कचरे को उठाकर डस्टबीन में डाला गया। वहीं नगर निगम की ओर से उपलब्ध करवाए गए कचरा वाहन में गीले कचरे खासकर कीचड़ व सड़ चुके पदार्थों को उठाया गया।

Read More : Photo Gallery : चिलचिलाती धूप में ये परिंदा बच्चों के लिए चुन-चुन कर ला रही दानें, मां की ममता देख पसीज जाएगा आपका दिल...
पत्रिका के इस अभियान में नगर निगम के सभापति सलीम नियारियाए पार्षद दल के नेता शाखा यादवए मार्निंग वाकर्स गु्रप के सदस्य, प्रदेश कांग्रेस सचिव अनिल अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयंत ठेठवार, शासकीय कर्मी एयरमैन खलखो सहित कई युवक व सामाजिक संगठन के लोग शामिल थे।

फिर तालाब में उतर गए लोग
पहले चरण में जहां तालाब के वाकिंग ट्रैक व ऊपरी हिस्से के कचरों की सफाई की गई, झाडू लगाए गए वहीं दूसरे चरण में तालाब में उतरकर उसमें जमी गंदगी को साफ किया गया। इसके तहत ठीक निकले महादेव मंदिर के पास बनी पचरी की गंदगी को साफ की गई, इसके बाद उसे उठाकर निगम के कचरा वाहन में रखा गया, इस प्रकार पूरी पचरी साफ हो गई थी। इसके बाद तालाब के पानी में उतरकर उसकी सफाई की गई। तालाब के किनारे कई प्रकार के अवांक्षित जलीय पौधों ने तालाब को गंदा कर दिया था, उसे खींचकर तालाब के किनारे रखा गया। वहां पड़ी गंदगी को साफ किया गया।

ये भी है प्रमुख कारण
तालाब में सफाई के दौरान यह भी देखा गया कि लोग अपनी आस्था व श्रद्धा के कारण पूजा के बाद बचे अवशेष को तालाब में ही विसर्जित कर देते हैं। ऐसे में वो अवशेष पानी में सड़कर तालाब को गंदा करता है। सफाई के दौरान बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, पॉलीथीन सहित अन्य कचरे मिले। बड़ी.बड़ी प्लास्टिक की थैलियों में पूजन सामग्री जिसमें नारियल, फूल, धूप-अगरबत्ती के डब्बे सहित अन्य पदार्थ शामिल थे। पानी में जाकर ये सभी सड़ गए थे और तालाब को प्रदूषित कर रहे थे।

किसने क्या कहा

पत्रिका अखबार के द्वारा एक अच्छा कार्य किया जा रहा है। शहर के तालाब के संरक्षण के लिए प्रयास किया जा रहा है। श्रमदान के तहत ये कार्य किया जा रहा है। पत्रिका के इस अभियान को नगर निगम बेहतर तरीके से अमल करे तो तालाबों का अस्तित्व संवर जाएगा- जयंत ठेठवार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष

सबसे पहले ये कह दंू कि पत्रिका ने तालाबों के संरक्षण के लिए जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि पत्रिका की ओर से शहर के सभी तालाबों के लिए इस प्रकार का प्रयास किया जाएगा हम सब इसमें अपनी सहभागिता निभाएंगे- अनिल अग्रवाल, सचिव, प्रदेश कांग्रेस

पत्रिका समूह के द्वार काफी बेहतर पहल की गई है। आज शहर के तालाबों में स्वच्छता बरतने की जरुरत है। आज कई लोग इस अभियान से जुड़े हैं और श्रमदान करके सफाई कर रहे हैं। हमारे धरोहर स्वच्छ रहें ये प्रयास काबिले तारीफ है- शाखा यादव, नेता, पार्षद दल

पत्रिका के माध्यम से जो सफाई अभियान चलाया जा रहा है यह रायगढ़ के तालाबों के लिए एक संदेश है। तालाब का पानी काफी गंदा हो गया है। इसकी सफाई का कार्य श्रमदान के माध्यम से करवाना यह बेहतर प्रयास है- एयरमैन खलखो, शासकीय कर्मी

शहर के सभी तालाबों के संरक्षण की आवश्यकता है। पत्रिका ने यह काफी अच्छी पहल की है इससे लोगों को यह संदेश मिलेगा कि तालाब हमारे धरोहर हैं उसे गंदा न करेंए जहां तक हो सके जागरूक होकर इसके संरक्षण व संवर्धन में अपनी भूमिका निभाएं- सलीम नियारिया, सभापति, नगर निगम