रायगढ़/कूड़े केला. धरमजयगढ़ से खरसिया रोड में LKG की छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा है. मौके पर पुलिस बल व प्रशासन की टीम सभी पहुंचे हुए हैं लेकिन आक्रोशित लोग मानने का नाम नहीं ले रहे हैं. बीच में एक बार पुलिस ने लाश को उठाने की कोशिश की तो भीड़ आक्रोशित हो गई, महिलाएं हाथ में पत्थर लेकर खड़ी हो गई और साफ-साफ यह कहा गया कि सब को जलाकर राख कर दूंगा, देखता हूं कौन लाश उठाकर ले जाता है. आलम यह है कि धू-धू कर जलती हुई ट्रक कि आग को बुझाने के लिए पत्थलगांव नगर पंचायत से दमकल की गाड़ी मंगवाई गई थी, यह गाड़ी जैसे ही मौके पर पहुंची लोगों का गुस्सा और भड़क गया, लोगों ने दमकल की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी मौके की नजाकत को देखते हुए दमकल वाहन को वहां से हटाया गया. बताया जा रहा है कि वाहन नगर थाने में खड़ा है. इधर मौके पर एसडीओपी, टीआई, SDM और तहसीलदार पहुंचे हुए हैं ***** जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने का काम चल रहा है, पर लोग कुछ भी मानने को तैयार नहीं है. लोगों का कहना है कि इस जर्जर सड़क का जब तक मरम्मत नहीं करवाया जाएगा तब तक वह इस जाम को खत्म नहीं करेंगे. हालांकि प्रशासन और पुलिस के अधिकारी इस बात का आश्वासन दे रहे हैं की सड़क के रिपेयर का काम तुरंत चालू कर दिया जाएगा, पर लोग उसे अपने आंखों के सामने चालू होता देखना चाहते हैं