
खरसिया के बोतल्दा में स्थित आरडी बोर्ड उद्योग के कर्मचारी बुधवार को कलक्टोरेट श्रम विभाग पहुंचे। उक्त कर्मचारियों को उद्योग प्रबंधन ने पिछले सात माह
रायगढ़. खरसिया के बोतल्दा में स्थित आरडी बोर्ड उद्योग के कर्मचारी बुधवार को कलक्टोरेट श्रम विभाग पहुंचे। उक्त कर्मचारियों को उद्योग प्रबंधन ने पिछले सात माह का वेतन भुगतान नहीं किया है।
इसके अलावा अन्य कई मांग को लेकर कर्मचारियों ने श्रम विभाग को शिकायत किया है। कलक्टोरेट पहुंचे कर्मचारियों की माने तो वर्ष 2015 से बोतल्दा में आरडी बोर्ड उद्योग का संचालन शुरू हुआ है। यहां पर करीब 75 कर्मचारी कार्यरत थे।
26 मार्च के बाद से उक्त उद्योग प्रबंधन अपने कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं कर रहा है। इसके कारण कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है। कुछ दिनों में वेतन भुगतान होने के आश्वासन पर पिछले सात माह से कर्ज के बोझ तले कर्मचारी दबते चले जा रहे हैं।
पिछले दिनों जब कर्मचारियों ने संबंधित उद्योग के मैनेजर व डॉयरेक्टर से संपर्क साधा तो कोई बात करने को तैयार नहीं हुआ। इसको लेकर पिछले दिनों श्रम विभाग को शिकायत भी किया गया। उक्त शिकायत पर आरडी बोर्ड उद्योग प्रबंधन की ओर से प्रतिनिधि ओर कर्मचारी दोनो कलक्टोरेट पहुंचे। हांलाकि दोनो के बीच लंबित भुगतान को लेकर चर्चा हुई लेकिन देर शाम तक कर्मचारी इस उम्मीद पर बैठा रहा कि श्रम विभाग लंबित भुगतान को जारी कराकर कर्मचारियों को राहत दिलाएगी। हांलाकि देर शाम तक दोनो के बीच किसी प्रकार का समझौता न हो पाने की बात सामने आ रही थी।
चर्चा करने छोड़ दिया विभाग ने- दोनो पक्षों को विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में चर्चा कराने के बजाए कलक्टोरेट परिसर में चर्चा करने के लिए छोड़ दिया गया। जिससे प्रबंधन की ओर से आए लोग कर्मचारियों से शिकायत को लेकर बात करते हुए नजर आए। वहीं विभाग के अधिकारी प्रबंधन से अलग से बात करते हुए नजर आए।
मालिक व प्रबंधक हो गए थे नदारद- कर्मचारियों द्वारा किए शिकायत में जहां लंबित वेतन के अलावा 2 साल की भविष्य निधी की राशि व बोनस राशि दिलाने की मांग की गई है। वहीं यह भी बताया है कि पिछले दिनों प्रबंधन व मालिक कंपनी से नदारद हो गए थे वहीं कर्मचारियों का फोन भी नहीं उठा रहे थे। वहीं कर्मचारियों ने रोजगार दिलाने की मांग भी की है।
Published on:
25 Oct 2017, 4:18 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.