महंगाई का हवाला
जिले के 26 समूहों के सैंपल जांच में फेल होने पर सूमह संचालक, खुल कर सामने आने से परहेज कर रहे हैं। पर दबी जुंबा से यह जरुर कह रहे है कि शासन की ओर से जो उन्हें राशन की दरें तय की गई है। वो वर्तमान महंगाई के अनुसार काफी कम है। ऐसी परिस्थिति में शत-प्रतिशत गुणवत्ता किसी चुनौती से कम नहीं है। सूत्रों की माने तो इसमें कमिशन का खेल भी बखूबी चलता है। ऐसे में इसका खामियाजा लाभुकों को भुगतना पड़ता है।