30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंगर शरद शर्मा व संमुख प्रिया ने कहा – भगवान श्रीराम के ननिहाल में प्रस्तुति देना गर्व की बात

Raigarh News Update : शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सारेगामापा के शरद शर्मा का कहना था कि रामायण महोत्सव को लेकर कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Rajesh Lahoti

•

Updated: 2 Jun 2023, 3:04 PM IST

सिंगर शरद शर्मा व संमुख प्रिया ने कहा - भगवान श्रीराम के ननिहाल में प्रस्तुति देना गर्व की बात

सिंगर शरद शर्मा व संमुख प्रिया ने कहा - भगवान श्रीराम के ननिहाल में प्रस्तुति देना गर्व की बात

Raigarh News Update : शहर के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सारेगामापा के शरद शर्मा का कहना था कि रामायण महोत्सव को लेकर कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय कलाकाराें को बढ़ावा मिलेगा। यह माता कौशिल्या की जन्म भूमि है और भगवान श्रीराम का ननिहाल। (cg ramayan) यहां कार्यक्रम की प्रस्तुति देना गर्व की बात है।

यह भी पढ़े : National Ramayan Mahotsav : सन्मुख प्रिया ने दी प्रस्तुति, जय देवा श्री गणेशा... गाने में झूमने लगे लोग

रियालिटी शो में गरीब बच्चों के द्वारा शुरू में बेहतर प्रदर्शन के बाद अंतिम क्षणों में कार्यक्रम से बाहर आने के सवाल पर उनका कहना था कि टैलेंट को किसी प्रकार से रोका नहीं जा सकता। वह उभर कर सामने ही आएगा। (CG News Update) हालांकि कई बार वोटिंग कम होने के कारण यह प्रभावित करता है और अच्छे कलाकार शो से बाहर हो जाते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि वे यह मानते हैं कि रियालिटी शो में पूरी ईमानदारी के साथ जजमेंट होता है।

यह भी पढ़े : राष्ट्रीय रामायण में CM बघेल का हुआ स्वागत , महोत्सव में चार-चाँद लगाने आए....विदेशों से कलाकार

हिम्मत नहीं हारें, करते रहें मेहनत तो मिलेगा मुकाम: शरद शर्मा

लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कई बार इसमें सफलता नहीं मिलती है, लेकिन हिम्मत नहीं हारना चाहिए, बल्कि और ज्यादा मेहनत करना चाहिए। इससे मुकाम जरुर मिलेगा। यह कहना है सारेगामापा फ्रेम शरद शर्मा का। (national ramayan mahotsav) शरद शर्मा रायगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में कार्यक्रम की प्रस्तुति देने के लिए शहर पहुंचे थे। उनके साथ इंडियन आइडल फ्रेम की सन्मुख प्रिया भी थी।

यह भी पढ़े : National Ramayan Mahotsav: CM बघेल ने किया रामायण का शुभारंभ, हनुमान-मकरध्वज युद्ध प्रसंग पर खूब बजीं तालियां

भजन में होती है अलग फीलिंग

रामायण महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने पहुंची इंडियन आइडल की सन्मुख प्रिया का कहना था कि सामान्य गाने व भजन गायन में अलग फिलिंग होती है। भजन गायकी में अलग एनर्जी लगती है। रामायण महोत्सव में भजन गायकी के लिए वे पहुंची है। (Raigarh News update) इस कार्यक्रम को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। वहीं उन्होंने रियालिटी शो व लाइव कार्यक्रम को लेकर कहा कि लाइव कार्यक्रम में एक कलाकार की सबसे बड़ी हिम्मत आडियंस होते हैं।