27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालक ने तड़के एक घर में घुसा दिया कार, सवार छह लोगों की हालत गंभीर, घटना के बाद चालक हुआ फरार

-कार सवार सभी घायलों को किया गया रायपुर रिफर - सारंगढ़ थाना क्षेत्र के सुआताल मेन रोड की घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 23 Jun 2018, 6:58 PM IST

चालक ने तड़के एक घर में घुसा दिया कार, सवार छह लोगों की हालत गंभीर, घटना के बाद चालक हुआ फरार

चालक ने घर में घुसा दिया कार, छह लोगों की हालत गंभीर, घटना के बाद चालक हुआ फरार

रायगढ़. रायगढ़ से सराईपाली जा रहे मारुति सुजुकी कार के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार को मेन रोड स्थित एक घर में घुसा दिया। इस घटना में कार में सवार करीब 06 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को किसी तरह इलाज के लिए सारंगढ़ अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक फरार हो गया है। घटना सारंगढ़ थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 जून की भोर में मारुति सुजुकी कार क्रमांक सीजी04-एचडब्ल्यू5000 में ड्रायवर सहित करीब 07 लोग सवार होकर रायगढ़ तरफ से सराईपाली जा रहे थे। सुबह करीब ४ बजे सुआताल मेन रोड में कार के चालक ने अपना संतुलन खो दिया और कार को मेन रोड स्थित लक्ष्मीदास वैष्णव पिता मंगलदास वैष्णव 26 वर्ष के घर में घुसा दिया।

Read More : एक ही वार्डों में 22 जगहों पर चल रहा ये अवैध काम, जवान युवक आ रहे इसके शिकंजे में, पढि़ए पूरी खबर...
अचानक हुए इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। कार में सवार सभी लोगों को गंभीर रूप से चोट आई थी। ऐसे में सभी चीख-पुकार मचा रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों की चींख सुनकर मौके पर कुछ लोग पहुंचे और कार से उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद किसी तरह घायलों को सारंगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखने हुए उन्हें रायपुर रिफर कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त मकान मालिक लक्ष्मीदास वैष्णव की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं फरार कार चालक की तलाश की जा रही है।

बाल-बाल बचे घर में सो रहे लोग
पुलिस ने बताया कि जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त लक्ष्मीदास के परिजन गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक धड़ाम की आवाज से पीडि़त परिजनों की नींद उड़ गई। तब एकाएक सभी हड़बड़ा कर उठे और घर के बाहर आकर देखे तो उनके घर में एक कार घुसा था। वहीं कुछ लोग चींख-पुकार मचा रहे थे। चूंकि कार घर के परछी तरफ को तोड़ते हुए घुसा था। वहीं कार अगर बगल के दीवार को तोड़ता तो गंभीर घटना घटित हो सकती थी। क्योंकि उसी बगल वाले कमरे में पीडि़त परिजन सो रहे थे। खैर इस घटना के बाद से लक्ष्मीदास के परिजन अपनी जान की सलामती को लेकर भगवान का शुक्रिया अदा कर रहे हैं। वहीं अचानक हुए इस घटना से सहम भी गए हैं, कि आखिर ऐसा भी हो सकता है।

क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें सिर्फ यही पता चला है कि घायलों की संख्या 06 है, जोकि रायगढ़ तरफ से आ रहे थे। जिन्हें सारंगढ़ अस्पताल से रायपुर रिफर किया गया है। साथ ही इस बात की भी जानकारी हुई है कि घायल सराईपाली क्षेत्र के चंडीभौना के रहने वाले हैं। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि वे रायगढ़ से सराईपाली जा रहे थे। हालांकि पुलिस ने न तो घायलों को देखा है न ही उनका बयान लिया है। ऐसे में पुलिस स्थानीय लोगों के बताए अनुसार घटनाक्रम को बयां कर रही है। वहीं फरार चालक की तलाश की जा रही है।