22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking- स्कूल के करीब देह व्यापार का गंदा खेल आठ युवतियों के साथ ग्राहक और दलाल समेत इतने लोग पुलिस की हिरासत में

बोईरदादर व छोटे अरतमुड़ा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

2 min read
Google source verification
बोईरदादर व छोटे अरतमुड़ा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बोईरदादर व छोटे अरतमुड़ा क्षेत्र में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रायगढ़. शहर के छोटे अतरमुड़ा व बोईददारदर स्थित शिक्षा के मंदिर के करीब देह व्यापार का धंधा चल रहा था। मुखबीर की सूचना पर सीएसपी ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दोनों जगहों पर कार्रवाई करते हुए 7 महिलाओं के साथ 8 पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपियों में मकान मालिक के साथ दलाल व कंपनी कर्मचारी के रुप में ग्राहक भी शामिल है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

रायगढ़ पुलिस की देह व्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद भी इस गोरख धंधे में ब्रेक लगने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात सीएसपी सिद्धार्थ तिवारी ने चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के बोईरदादर क्षेत्र के शालिनी स्कूल के करीब व छोटे अतरमुड़ा स्थित गुरुद्रोड स्कूल के करीब सेक्स रैकेट चल रहा है।

सीएसपी ने पीटा एक्ट की कार्रवाई से पहले सारी औपचारिकताओं को पूरी करते हुए देर रात सहयोगी पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ दबिश दी। जिसमें बोईरदादर शालिनी स्कूल के करीब नारायण वैष्णव के घर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने उक्त स्थान से नारायण वैष्णव, सुशील देशमुख, राहुल अग्रवाल, नितेश सिंह के अलावा 4 युवती व महिलाओं को भी पकड़ा। जिनकी उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच है। उक्त लड़कियां, देह व्यापार को लेकर ऑन कॉन उपलब्ध कराई जाती है। पुलिस ने दूसरी कार्रवाई छोटे अतरमुड़ा स्थित गुरुद्रोड स्कूल के करीब एक ममान में की। जहां कैलाश सिदार, दिनेश वर्मा, राजकुमार यादव, रामेश्वर यादव के अलावा लड़कियां व महिलाएं मिली। जिनकी एम्र 27 से 35 वर्ष के बीच है।

बंगाल की दो, महाराष्ट्र की एक
पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि देह व्यपार में पकड़ी गई 7 महिलाओं में 2 पश्चिम बंगाल की है। जबकि एक महाराष्ट्र की है। शेष लड़की व महिलाएं रायगढ़ जिले की ही है। पकड़े गए सभी आरोपियों की कुंडली खंगालने की पहल की जा रही है। शनिवार को पुलिस कंट्रोल रुम में प्रेस वार्ता के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया है।