
रायगढ़. शहर में किए गए गुणवत्ताहीन पैचवर्क को लेकर निगम ने संबंधित ठेकेदार को तीसरा व अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह संबंधित ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी की गई है। इसके बाद भी ठेकेदार पैचवर्क को नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। पैचवर्क का ठेका 50 लाख का था। इस कार्य को राजकुमार जायसवाल फर्म को दिया गया था।
नगर निगम ने शहरी क्षेत्र की जर्जर सड़कों पर मरम्मत करने के लिए 50 लाख रुपए का टेंडर कराया था। यह टेंडर शहर के विभिन्न स्थानों पर जर्जर हो चुके मार्गों पर पैचवर्क के लिए था। नगर निगम अधिकारियों की मानें तो यह काम राजकुमार जायसवाल फर्म को दिया गया। वहीं इस काम के लिए एक साल की परफार्मेंस गारंटी भी थी।
एक साल की परफार्मेेंस गारंटी के तहत निर्धारित अवधि के भीतर पैचवर्क उधडऩे की स्थिति में संबंधित ठेकेदार को दोबारा पैचवर्क कराया जाना होता है। वहीं जब निगम के अधिकारियों ने पैचवर्क कराया तो यह पैचवर्क बड़ी मुश्किल से एक माह ही चली। इसके बाद जगह-जगह से पैचवर्क उधड़ गई। इससे फिर से स्थिति जस की तस हो गई।
यह स्थिति शहर के मौदहापारा, गौशाला मार्ग, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड चौक, कोतवाली मार्ग सहित अन्य जगहों पर रही। इससे लोगों को आगवामन करने में परेशानी होने लगी। समय से पहले उधड़े पैचवर्क को लेकर पत्रिका ने अभियान शुरू किया। इसके बाद निगम ने संबंधित ठेकेदार को पहली नोटिस जारी की, लेकिन इस नोटिस के बाद भी पैचवर्क का काम शुरू नहीं हो सका। ऐसे में निगम ने दूसरी नोटिस भी जारी की। इसके बाद भी स्थिति जस की तस रही। ऐसे में निगम अब संबंधित ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी करने जा रही है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है।
एक सप्ताह बाद होगी कार्रवाई
विभागीय अधिकारियों की माने तो संबंधित ठेकेदार को दो नोटिस जारी की जा चुकी है, लेकिन दोनों नोटिस के बाद पैचवर्क का काम शुरू नहीं किया जा सका। ऐसे में अब अंतिम नोटिस की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह अंतिम नोटिस जारी होने के एक सप्ताह बाद तक पैचवर्क का काम शुरू नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नोटिस जारी करने के बाद भूल जाते हैं अधिकारी
नगर निगम की ओर से संबंधित ठेकेदार को पहली नोटिस जारी की गई थी। बताया जा रहा है कि इसमें एक सप्ताह का समय दिया गया था, लेकिन दो से तीन माह बीत जाने के बाद भी निगम इस मामले में किसी प्रकार से कार्रवाई नहीं की। इसी तरह की स्थिति दूसरी नोटिस पर भी रही। इसकी वजह से भी संबंधित ठेकेदार के द्वारा नोटिस को हलके में लेने की बात सामने आ रही है।
-संबंधित ठेकेदार को दो नोटिस जारी किया जा चुका है। अब तीसरी व अंतिम नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद भी पैचवर्क नहीं किए जाने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी- राजेश पंडा, अभियंता, नगर निगम
Published on:
28 Dec 2017 06:46 pm
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
