
मामले की जांच में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
रायगढ़. स्टोव पर खाना बनाने के दौरान आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी जिसकी इलाज के दौरान आज मौत हो गई है। घटना सरिया क्षेत्र की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सरिया निवासी संजु मेहर 35 पति स्व. शेखर सुमन मेहर 17 जुलाई को खाना बनाने के लिए स्टोव जला रही थी, इसी दौरान तेल ज्यादा खुल जाने के कारण स्टोव से निकले आग ने उसके कपड़े को पकड़ लिया। जिससे महिला आग की लपटों में घिर कर झुलसने लगी।
इस दौरान महिला के शोरगुल मचाए जाने पर घर में मौजूद उसके परिजन मौके पर पहुंच कर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, इस दौरान आग ज्यादा फैल जाने के कारण बुझाने में समय लग गया। जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई थी। घटना के बाद तत्काल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था,
लेकिन स्थति गंभीर होने उसे 19 जुलाई को रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को रात करीब 8.30 बजे संजू मेहर की मौत हो गई है। अस्पताल से भेजी गई तहरीर पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव के पीएम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सास व बेटे भी झुलसे
इस संबंध में जब पीडि़त के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जब संजू मेहर आग से झुलस रही थी तो उसके शोर मचाने पर उसे बचाने के लिए घर में मौजूद उसकी सास लक्ष्मी बाई मेहर और उसका 17 वर्षीय पुत्र विशाल मेहर मौके पर पहुंच कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, इस दौरान सास का पैर और बेटा विशाल का एक पैर गंभीर रूप से झुलस गया है। घटना के बाद तीनों घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों की स्थिति में काफी सुधार है। वहीं संजू मेहर 80 प्रतिशत झुलस जाने के कारण उसकी मौत हो गई है।
Published on:
21 Jul 2018, 7:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायगढ़
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.