CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बरमकेला बीईओ कार्यालय में चल रही मनमानी को लेकर शिक्षक संघ आक्रोशित हो गए। संविदा में पदस्थ लिपीक ने शिक्षक का वेतन रोककर उसे जारी करने के नाम पर राशि की मांग की और बकायदा फोन पे में ऑनलाईन राशि लेने के बाद वेतन जारी किया गया। इस मामले की शिकायत के बाद शनिवार को सारंगढ़ डीईओ जेआर डहरिया मामले की जांच करने पहुंचे।