17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलने लगी ट्रेन तो बुआ को छोडऩे आया भतीजा ने लगा दी छलांग, हुआ घायल

-घायल युवक को आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे ड्राइवर की मदद से इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 16 Sep 2017, 7:37 PM IST

चलने लगी ट्रेन तो बुआ को छोडऩे आया भतीजा ने लगा दी छलांग, हुआ घायल

घायल युवक

रायगढ़। पत्थलगांव से अपनी बुआ को छोडऩे आया भतीजा उतरने के दौरान चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। जिसकी वजह से उसके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सामान चढ़ाने के दौरान घायल युवक, ट्रेन के अंदर घुसा था। इस बीच ट्रेन, रायगढ़ प्लेटफार्म से छूटने लगी। घायल युवक को आरपीएफ, जीआरपी व रेलवे ड्राइवर की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

शनिवार की दोपहर पुरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस से उतरने के दौरान एक युवक बुरी तरह से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान पत्थलगांव निवासी जस्मित भाठिया पिता मनजीत भाठिया के रुप में हुई है। जो अपनी बुआ को उत्कल एक्सप्रेस में बिठाने के लिए कार लेकर आया था। ट्रेन के रायगढ़ स्टेशन पर रुकने के साथ ही जस्मित बुआ के सामान बर्थ पर रखने के चक्कर में कोच में प्रवेश कर गया। जिसमें उसे देरी हुई। इस बीच तय समय के ठहराव के बाद ट्रेन प्लेफार्म नंबर दो से बिलासपुर की ओर रवाना होने लगी। ट्रेन को स्थानीय प्लेटफार्म से छूटते देख युवक आनन-फानन में गेट के करीब आया और उतरने को लेकर छलांग लगा दी।

हालांकि ट्रेन की वितरीत दिशा में उतरने की इश कोशिश में जस्मित गिर गया और उसके सिर के पिछले हिस्से में चोट आने की बात कही जा रही है। जिससेे वो काफी परेशान दिखा और खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। जीआरपी, आरपीएफ के जवानों के साथ उक्त ट्रेन से उतरे कुछ रेलवे के लोको पायलट घायल युवक को पानी पीला कर बेंच पर बिठाया। उसके बाद उसकेे संबंध में जानकारी ली गई।

बाहर खड़ा है ड्राइवर, बुलाओ- घायल युवक से जब उसके बारे में जानकारी लेकर उसके परिजनों को सूचित करने की पहल की जा रही थी। इस बीच उसने अपना घर पत्थलगांव बताया। हालांकि कुछ देर बाद दर्द के बीच युवक ने बताया कि उसका ड्राइवर, गाड़ी लेकर उसका रेलवे स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहा है। जिसके बाद जीआरपी ने उक्त ड्राइवर की खोज की। उसके बाद घायल को अस्पताल ले जाने की पहल की गई।