किसी सब्जी वाहन के होने की चर्चा
घटना स्थल से पुलिस को बैगन व अन्य सब्जियां बिखरी हुई मिली है। जिससे इस बात की आशंका व्यक्त की जा रही है कि बाइक सवार दुकालु को किसी सब्जी वाहन ने ठोकर मारी है। विदित हो कि उसे रास्ते बड़ी संख्या में पीकप चालक, सब्जी की खेप लेकर पंटेलपाली स्थित सब्जी मंडी में लेकर आते हैं। ऐसे में, पुलिस सब्जी मंडी पहुंच कर भी इस मामले की विवेचना की बात कह रही है।