30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रशासन पर भड़के अध्यक्ष, कहा ये भाजपा वाले हैं इन्हें पोतने की छूट, कार्रवाई तो कांग्रेस पर होती है, पढि़ए खबर…

नेगी ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
2 min read
Google source verification
प्रशासन पर भड़के अध्यक्ष, कहा ये भाजपा वाले हैं इन्हें पोतने की छूट, कार्रवाई तो कांग्रेस पर होती है, पढि़ए खबर...

रायगढ़. शहर में इन दिनों जोरदार पेंटिंग अभियान चल रहा है। दरअसल ये पेंटिंग चुनावी नारे की शक्ल में दीवारों पर लिखे जा रहे हैं। जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के लोग शासकीय भवन, शासकीय स्थल का प्रयोग अपने पार्टी के प्रचार के लिए कर रहे हैं ये गलत है।

नेगी ने कहा कि हैरानी इस बात की है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि सरकार इनके पास है तो इन्हें कहीं भी कुछ भी पोत देने की छूट मिल गई है। प्रशासन भी खामोश है। यदि यही कार्य कांग्रेस की ओर से किया जाए तो प्रशासन हम पर बिना समय गंवाएं कार्रवाई कर देगा।

नेगी ने कहा कि ये केवल रायगढ़ में ही नहीं है आप पूरे प्रदेश के जिलों में चले जाईए वहां पर इस प्रकार का पोताई अभियान भाजपा वालों की ओर से चलाया जा रहा है। नेगी का आरोप है कि इस पोताई के लिए बकायदा पार्टी की ओर से जिले और ब्लाक में फंड उपलब्ध करवाया गया है। जिससे ये लोग कार्य कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि चुनाव आते-आते ये लोग पूरे प्रदेश को पोतकर ही मानेंगे। नेगी का कहना है कि जनता इस बात को समझ चुकी है ऐसे में इनकी पुताई के झांसे में नहीं आने वाली है। जनता को भी पता है कि ये अब लीपा-पोती ही कर रहे हैं।

बर्बाद कर रहे हैं फंड
कांग्रेस अध्यक्ष नेगी की ओर से कहा गया कि जहां, जहां जिन दीवारों पर ये भाजपाई वॉल पेंटिंग रहे हैं वो शासकीय भवन है जहां लाखों रुपए लगाकर पुताई का कार्य किया जाता है। ऐसे में अपने नारों को लिखकर विभाग के पैसों को बर्बाद करने का कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है।