27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की सुविधा देने बोर पंप तो लगाया, पर नहीं दिया बिजली कनेक्शन, आक्रोशित लोगों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग नगर निगम दफ्तर पहुंचे थे। यहां निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पानी की सुविधा करने की मांग की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायगढ़

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Jun 2018, 3:21 PM IST

पानी की सुविधा देने बोर पंप तो लगाया, पर नहीं दिया बिजली कनेक्शन, आक्रोशित लोगों ने आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

पानी की सुविधा देने बोर पंप तो लगाया, पर नहीं दिया बिजली कनेक्शन

रायगढ़. नगर निगम भले ही १२४ करोड़ रुपए से नए पेयजल की व्यवस्था कर रही है, लेकिन मौजूदा समय में कई ऐसे क्षेत्र हैैं जहां पानी नहीं पहुंच रहा है और लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। ऐसा ही एक क्षेत्र वार्ड क्रमांक 45 का मंगलूडीपा क्षेत्र है। जहां बोर पंप तो स्थापित किया गया है, लेकिन बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया। इससे क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोग नगर निगम दफ्तर पहुंचे थे। यहां निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पानी की सुविधा करने की मांग की।

नगर निगम दफ्तर ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 45 का मंगलूडीपा क्षेत्र नगर निगम में पांच साल पहले जुड़ा है। नगर निगम में शामिल होने के बाद भी यहां पेयजल की सुविधा अब तक नहीं हो सकी है। इससे लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। नगर निगम दफ्तर पहुंचे लोगों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के लोगों द्वारा पानी की व्यवस्था करने की मांग की जा रही है।

Read More : यहां महिलाएं आत्मविश्वास व सम्मान के साथ सीख रहीं जीना, जानें किस तरह से काम करती हैं संस्थान के केस वर्कर

इस मांग को लेकर कुछ समय पहले नगर निगम के द्वारा मंगलूडीपा मोहल्ले में बोर खनन करवाया गया, लेकिन निगम के द्वारा उक्त बोर पंप को बिजली कनेक्शन से नहीं जोड़ा गया। इससे मोहल्ले में बोर पंप होने के बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में लोगों के द्वारा बोर पंप को बिजली कनेक्शन से जोड़ते हुए पानी की आपूर्ति करवाए जाने की मांग की गई।

लोगों ने बताया कि मौजूदा समय में पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि पीने के पानी की व्यवस्था काफी दूर से करनी पड़ रही है। वहीं निस्तारी के लिए लोगों को आसपास के तालाब व नालों पर आश्रित होना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान शिव सेना के विजय महंत, बिल्लू कोरवा, सुभाषिनी चौहान, डिगम्बर, कैलाश भगत, शंकर साहू व अन्य लोग मौजूद थे।

नाली निर्माण की मांग
लोगों के द्वारा पेयजल समस्या को लेकर ज्ञापन आयुक्त के नाम तो सौंपा गया। वहीं इसके अलावा नाली की समस्या भी बताई गई। लोगों ने ज्ञापन के माध्यम से आयुक्त को बताया कि मोहल्ले में नाली का निर्माण भी नहीं किया गया है। इससे बारिश के दिनों में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने निगम आयुक्त से नाली निर्माण किए जाने की भी मांग की।