10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी का झांसा देकर युवति से अनाचार जब हो गई गर्भवती तो बात पहुंची थाने, पढि़ए खबर

शादी का वादा कर करता रहा अनाचार, हुई गर्भवती तो कर रहा इंकार

2 min read
Google source verification
Raigarh,raigarh news in hindi,life of raigarh,

शादी का वादा कर करता रहा अनाचार, हुई गर्भवती तो कर रहा इंकार

रायगढ़. शहर के एक डॉक्टर के यहां घरेलू काम करने वाली युवती के साथ उसी डॉक्टर के अस्पताल के सिक्यूरिटी गार्ड ने शादी का वादा करके कई बार अनाचार किया। अब जब युवती गर्भवती हो गई है तो आरोपी शादी से इंकार कर रहा है। पीडि़ता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि आरोपी शादीशुदा भी है। युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३७६ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक २० वर्षीय युवती इंदिरानगर में अपने भईया-भाभी के साथ रहती है। वह शहर के पंचवटी स्थित एक डॉक्टर के घर में करीब ०६ साल से झाडू-पोछा व उसके बच्चों के देखरेख का काम करती थी। वहीं उसी डॉक्टर के ढिमरापुर रोड स्थित क्लीनिक में ईशा नगर नावापारा निवासी धनेश्वर उर्फ फुलेश्वर चौहान सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था।

ऐसे में धनेश्वर जब डॉक्टर के घर साग-साब्जी पहुंचाने जाता था तो उसकी मुलाकात पीडि़त युवती से हुई। इसके बाद सिक्युरिटी गार्ड धनेश्वर किसी न किसी बहाने डॉक्टर के घर जाकर युवती लगातार मेल-मिलाप बढ़ाने लगा। १८ अगस्त २०१७ को धनेश्वर ने युवती के पास शादी करने का प्रस्ताव रखा,

जिसे युवती ने इंकार कर दिया। ऐसे में आरोपी ने युवती से कहा कि आज उसके घर में उसकी पत्नी नहीं है चलो तुम्हें अपना घर घुमा कर लाता हूं। इसके बाद आरोपी युवती को अपने घर ले गया। अपने घर में आरोपी ने युवती साथ जबरन अनाचार किया। अनाचार करने के बाद आरोपी ने पहले तो उसे यह बात किसी को बताने पर डराया धमकाया। फिर शादी करने का पूरा विश्वास दिलाया। धीरे-धीरे मौका तलाश कर आरोपी युवती के साथ लगातार अनाचार करता रहा।


अब शादी से कर रहा इंकार
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह तक आरोपी उसके साथ अनाचार करता रहा। इसी साल २० मार्च को युवती के पेट में जब अचानक दर्द हुआ तो उसने आरोपी धनेश्वर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपी ने युवती को शहर के एक प्राइवेट क्लीनिक में ले जाकर सोनोग्राफी कराया तो पता चला कि युवती सात माह से गर्भवती है। गर्भवती होने की जानकारी होने के बाद आरोपी ने अपना रंग दिखना शुरू कर दिया और अब शादी से इंकार कर रहा है। ऐसे में पीडि़त युवती ने इसकी शिकायत कोतवाली में की है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा ३७६ के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना की जा रही है।