क्रिकेट स्टंप से मारा, अपराध हुआ दर्ज
रायगढ़. सारंगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम झरपडीह में रहने वाला नवधा चौहान पिता बहादुर चौहान 37 वर्ष, 16 अप्रैल को थाना सारंगढ़ में एक शिकायत दर्ज कराई। जिसमें इसके भतीजा खीरसागर चौहान को गांव के आकाश सिदार ने क्रिकेट स्टंप से सिर में मारकर चोट पहुंचाने की बात कही है। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि 2-3 दिन पूर्व दोनों आपस में साइकिल व बाइक से टकराने की बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट की रिपोर्ट पर थाना सारंगढ़ में धारा 294,506,323 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए संबंधितों से पूछताछ हो रही है।