6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन गण मन यात्रा : पत्रिका समूह के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी ने महिलाओं से कहा- सिर्फ अपने बच्चों की नहीं, पूरे जगत की मां बने

Patrika Jan gan Man yatra In CG: महिला जनप्रतिनिधियों से राजनीति में भागीदारी पर चर्चा करते हुए पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को अपने बच्चे की मां नहीं बल्कि....

2 min read
Google source verification
Jan Gana Mana Yatra: Gulab Kothari, editor-in-chief of Patrika Group, told women - become mothers not only of your children, but of the entire world.

पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी

रायगढ़। Patrika Jan Gan Man Yatra In Raigarh : विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में जनता की नब्ज टटोलने निकले पत्रिका के प्रधान संपादक गुलाब कोठारी की जन-गण-मन यात्रा सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर होते हुए कोरबा पहुंचे। सभी जगह उन्होंने राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों से मुलाकात की और प्रदेश के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श (Patrika Jan gan Man yatra) किया।

महिला जनप्रतिनिधियों से राजनीति में भागीदारी पर चर्चा करते हुए पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ. गुलाब कोठारी ने कहा कि राजनीति में महिलाओं को अपने बच्चे की मां नहीं बल्कि पूरे जगत की मां करने का उदाहरण पेश करना है। इसके लिए उन्हें दिखाना होगा (Patrika Jan gan Man yatra) कि जी हां मैं जिंदा हूं। समाज व देश को बनाना व बिगाड़ना मां के हाथ में है। जरूरी है कि पुरषों के दखल को कम करें। 75 साल का हमारा लोकतंत्र पुरुषों के हवाले है। सारंगढ़ में उन्होंने राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और समाजिक संगठनों से चर्चा की।

यह भी पढ़े: भिलाई में 55 वर्षीय महिला में थी 3 किडनी, चार सर्जरी के बाद भी पता नहीं चला, फिर डॉक्टरों ने किया यह कमाल

Patrika Jan gan Man yatra In CG: रायगढ़ में उनकी पहली मुलाकात कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों से हुई। इसमें नगर निगम के सभापति जयंत ठेठवार, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी अनिल अग्रवाल चीकू शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने एनटीपीसी लारा से प्रभावितों को मुआवजा नहीं (Patrika Jan gan Man yatra) मिलने के मुद्दे पर चर्चा की। वहीं जिले में लगे उद्योगों के बाद भी रोजगार नहीं मिलने पर चर्चा की।

उनका कहना था कि पत्रिका लगातार उनकी आवाज को उठाता रहा है। दूसरी मुलाकात भाजपा के आए पदाधिकारियों से हुई। इसमें पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी, किसान नेता सत्ते सिंह व (Patrika Jan gan Man yatra) अन्य शामिल थे। इस दौरान रायगढ़ की भौगोलिक व आर्थिक विषय पर भी चर्चा हुई। महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर भी बात की गई।

यह भी पढ़े: रायपुर में 5 साल की मासूम से रेप, पड़ोसी लड़के ने सूनसान जगहे में लेकर किया दुष्कर्म, खून से लथपथ मिली बच्ची

- समाज व देश को बनाना व बिगाड़ना मां के हाथ में
- पुरुषों के दखल को कम करें
- 75 साल का हमारा लोकतंत्र पुरुषों के हवाले

यह भी पढ़े: पत्रिका जन गण मन यात्रा : आज बिलासपुर और कटघोरा की यात्रा पर गुलाब कोठारी, इन लोगों से करेंगे खास बातचीत