Vehicles Tax : परिवहन विभाग 300 करोड़ रुपए का बकाया टैक्स नहीं देने वाले 1 लाख से ज्यादा वाहनों की तलाश कर रहा है। इसमें रायपुर जिले की 35000 से अधिक वाहन है। इसमें दोपहिया से लेकर तीन पहिया, कार और मालवाहक वाहन शामिल हैं। इन वाहनों के मालिकों को उनके घर के पते पर नोटिस भेजा जा रहा है। प्रदेशभर में अब तक 10000 से ज्यादा नोटिस जारी किया जा चुका है।