23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 साल 9 महीने की बच्ची ने दिया स्वच्छता का संदेश गया मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी, वायरल हुआ वीडियो

रायपुर की 1 साल 9 महीने की अनिका जैन ने "मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी" गाकर दिया स्वच्छता का संदेश। इससे पहले अनिका ने केवल 37 सेकंड में देश के 28 राज्यों की राजधानियों के नाम बताकर अपना नाम इंडिया बुक्स ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Sakshi Dewangan

•

Updated: 27 Feb 2023, 6:04 PM IST

photo_6334827967485686906_y.jpg

छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहने वाली एक 1 साल 9 महीने की अनिका जैन ने "मोर रायपुर मोर जिम्मेदारी" गाकर दिया स्वच्छता का संदेश। नाम एक और उपलब्धि हासिल किया हुआ है जिस भारत के हर राज्य का नाम और राज्य की राजधानी का नाम मुंहजुबानी याद है। जब भी पूछों एक सुर में सबके नाम बताने में माहिर हैं। ऐसे पढ़ती है, मानों वह किताब देख कर पढ़ रही हो। लेकिन ऐसा नहीं, अनिका बिना देखे ही हर राज्य की राजधानी का नाम बता देती है।

बता दें अनिका जैन ने महज एक साल 9 महीने की नन्ही सी उम्र में मात्र 37 सेंकेंड में भारत के 28 राज्यों की राजधानी का नाम बता देती है। इस बच्ची ने अपने इस छोटी उम्र को पीछे छोड़ ऐसा बड़ा कारनाम दिखाया। ये हर बच्चों के लिए प्रेरित करने का विषय है और माता-पिता को अपने बच्चों में छिपे प्रतिभा को न केवल निखारने साथ ही उन्हें अच्छी शिक्षा की ओर ले जाने का भी विषय है। ताकि आज के बच्चे समय का सही उपयोग करें।

एक साल 9 महीने का एक बच्चे को देखें तो मुश्किल से वह ए, बी, सी या अ आ ई ही पढ़ पाता है। ज्यादा से ज्यादा कोई कविता सीखा दो तो वह उसे अपने तुतलाते अंदाज में पढ़ता है। ये उम्र दुनिया के हर चीजों से अंजान यहां तक की उसके आस-पास क्या हो रहा है, ये भी नहीं पता होता है। जहां आज जन्म होने के कुछ महीने बाद ही बच्चे के हाथों में मोबाइल दिख जाता है। ए, बी, सी, डी की किताब तो दूर फोन में बजे गाने तक को तुतलाते आवाज में गाने लगते हैं। लेकिन रायपुर की एक बच्ची जो इन सब से परे है। जिसकी फोन की स्क्रीनिंग टाइमिंग जीरो है। मां-पिता के फोन देने के बाद भी फोन में कोई दिलचस्पी नहीं लेती है। आज उस बच्ची का नाम इंडिया बुक्स आफ रिकार्ड्स 2024 में दर्ज हो गया है। इसकी वजह जानकर आपको भी हैरानी होगी कि केवल एक साल 9 महीने और नाम किसी रिकार्ड में दर्ज हो गया है।