28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अचानक बदला मौसम, 10 मिनट की जोरदार बारिश के बाद चली ठंडी हवाएं, अब एेसा रहेगा मौसम

अचानक बदला मौसम, 10 मिनट की जोरदार बारिश के बाद चली ठंडी हवाए, गरजे बादल

2 min read
Google source verification
Raipur city

अचानक बदला मौसम, 10 मिनट की जोरदार बारिश के बाद चली ठंडी हवाएं, अब एेसा रहेगा मौसम

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रविवार शाम को अचानक मौसम में जबरदस्त बदलाव आ गया। शाम 4 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई जोरदार बाशिर ने पूरे शहर को भीगो दिया। हल्की सी बारिश में शहर वासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आसमान साफ होने से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही हल्की बारिश हो रही थी। सुबह 9 बजे के बाद बारिश थम गई। बादल साफ होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से अहसास हुआ। इसके बाद अचानक छाए काले बादल शाम 4 बजे जमकर बरस गई। करीब 10 मिनट तक बरसने के बाद थम गया। मौसम विभाग ने कमजोर सिस्टम की वजह से हल्की बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश के कुछ संभागों के जिलों में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जिसमें जांजगीर में 5 सेमी, कृषि बिलासपुर और उसूर में 4 सेमी, बिलासपुर, बचेली, कोटा में 3 सेमी, बीजापुर, भैरमगढ़, कटेकल्याण, नहरपुर, दुर्ग कोंडल, चांपा, बागबहरा, मानपुर, फरसबहार, कासाबेल में दो-दो सेमी बारिश दर्ज की गई। जबकि अनेक स्थानों पर एक-एक सेमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बस्तर संभाग में फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट पर बना है। जिसकी ऊंचाई 7.6 किमी है। इसके प्रभाव से एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व लगे क्षेत्र में आगामी 24 घंटे में बनने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। राजधानी में आकाश मुख्यत: साफ रहेगा। एक-दो बार वर्षा या बौछारें पडऩे की संभावना है। जिसका नजारा सुबह से ही रायपुर में देखने को मिल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग