योगेश मिश्रा@रायपुर. सुकमा में एक बार फिर बड़ा नक्सली हमला हुआ है। इस हमले में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ - CRPF) के नौ जवान शहीद हो गए। स्पेशल डीजी नक्सल ऑपरेशन दुर्गेश माधव अवस्थी का कहना है कि यह घटना आईईडी विस्फोट की वजह से हुई है। हालाँकि वे यह नहीं बता पाए कि बार-बार प्रदेश का ख़ुफ़िया तंत्र क्यों विफल हो रहा है और नक्सली कैसे अपने काम को अंजाम देने में सफल हो रहे हैं। घटना के बाद सरकार बचाव की मुद्रा में आ गई है और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस आक्रामक हो गई है।