10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप रहे अलर्ट, चोरों का पसंदीदा इलाका है रायपुर की ये पॉश कॉलोनी

शहर में रोज मकान और दुकान के ताले टूट रहे हैं। इसके पीछे लोकल चोर गिरोह का हाथ है।

2 min read
Google source verification
cg news

रायपुर. शहर में रोज मकान और दुकान के ताले टूट रहे हैं। इसके पीछे लोकल चोर गिरोह का हाथ है। गिरोह सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। इसके अलावा दुकानों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। चोरियां कुछ ही इलाकों में ज्यादा हो रही है। ज्यादातर चोर सूने मकानों को निशाना बना रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त का नहीं होना है। अलग-अलग थानों में 100 से अधिक बड़ी चोरियों के मामले दर्ज हैं। इनके आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

इन इलाकों में ज्यादा सक्रिय हैं चोर
डीडी नगर, सिविल लाइन, आजाद चौक, आमानाका, कबीर नगर, पंडरी और तेलीबांधा इलाके में चोर ज्यादा सक्रिय है। इन इलाकों में पिछले आठ माह में ४ सौ से अधिक चोरियां हो चुकी हैं। सूने मकान, दुकान के अलावा घर के बाहर खड़े वाहनों को भी चोरों ने निशाना बनाया है।

सुरक्षाकर्मी मौजूद,फिर भी चोरियां
कुछ कॉलोनियों में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद चोरियां हो रही हैं। खासकर मेडिकल कॉलेज के रेसीडेंशियल डॉक्टरों के आवास में कई बार चोरियां हो चुकी हैं। एक भी मामले का खुलासा नहीं हुआ है। दो दिन पहले कबीर नगर की एक छह मंजिला बिल्डिंग में तीन फ्लैटों में एक ही दिन चोरियां हो गई। उस दौरान वहां सुरक्षाकर्मी तैनात था।

और बढ़ सकती है चोरियां
गणेशोत्सव के बाद नवरात्रि का सीजन शुरू होने वाला है। इस दौरान लोग घूमने-फिरने घर से बाहर ज्यादा निकलते हैं। पुलिस भी प्रतिमा स्थापना स्थल और विभिन्न कार्यक्रम स्थलों में तैनात रहती है। इसका फायदा चोर उठाते हैं और सूने घरों को निशाना बनाते हैं। अगले सप्ताह से नवरात्रि शुरू हो जाएगी। इस दौरान बाहरी चोर गिरोह, पॉकेट मार और उठाईगिर भी सक्रिय हो जाते हैं।


पुलिस पेट्रोलिंग-गश्त बढ़ाएगी। इसके अलावा पैदल गश्त भी पुलिस करती है। चोरी करने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।

विजय अग्रवाल, एएसपी-शहर, रायपुर