
रायपुर. कोरोना संक्रमण (Corona Cases in Raipur) के बढ़त प्रभाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य, कारोबार के साथ विवाह जैसे आयोजनों पर फिर संकट के बादल मंडराने लगा है। विवाह के लिए करीब तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद अप्रैल से मई शादियों का दौर शुरू हुआ ही था इतने में Lockdown लग गया। अप्रैल के महीने में विवाह के सिर्फ 5 मुहूर्त 24, 25, 26, 27 और 30 अप्रैल था, लेकिन लॉकडाउन 5 मई तक आगे बढ़ने के कारण अब ये शादियां आगे बढ़ गई है।
समाज के लोग विवाह की तारीखें आगे बढ़ा रहे हैं
विवाह करने वाले पहले से ही ऑनलाइन आवेदन तो किए है, जिसमें कुछ को अनुमति मिला है, तो कई लोग आवेदन को वापस भी ले लिया है। प्रदेश भर से आज तक के करीब 73263 आवेदन आए है, जिसमें प्रशासन द्वारा 71408 को अनुमोदित किया गया। 11715 लोगों ने अपना आवेदन वापस लिया और 3882आवेदन को निरस्त किया गया है। वहीं रायपुर जिले की बात करे तो कुल आवेदन करीब 3225 आए है, जिसमें प्रशासन द्वारा 2570 को अनुमोदित किया गया। 211 लोगों ने अपना आवेदन वापस लिया और 124 आवेदन को निरस्त किया गया है।
अप्रैल की शादियां जून तक खिसकीं
26 अप्रैल से लॉकडाउन 5 मई तक बढऩे के बाद जिन परिवारों में विवाह की लग्न करीब थी, वो परिवार सोच में पड़ गए है। क्योंकि शादी-विवाह में प्रशासन की तरफ से केवल 10 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है। पत्रिका को एक परिवार ने बताया कि उनकी बिटिया की शादी पिछले साल लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ाया था, परंतु इस साल 30 अप्रैल को विवाह तय था, शादी के कार्ड भी बांट दिए हैं, लेकिन अब तक अनुमति नहीं मिली है ,एक-दो परिवार ने बताया कि शादी की तारीख आगे बढ़ाकर जून में रखा है।
Corona Pandemic के कारण सभी सेक्टर के कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है। बैंडबाजा वाले गुल मोहम्मद बताते हैं कि अप्रैल में तीन दिन की बुकिंग मिली थी, जिसे जून तक आगे बढ़ाया दिया गया है। पिछले साल भी पूरा कारोबार शादी के सीजन में चौपट हो गया था। उससे आज तक नहीं उबर पाए।
Updated on:
25 Apr 2021 08:32 pm
Published on:
25 Apr 2021 08:26 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
