रायपुर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 18 साल की युवती की बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लड़की की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया था। सुबह लोग तालाब पहुंचे तब शव देखकर हैरान रह गए। नजदीक जाकर देखा तो महिला की संदिग्ध परिस्थितियों तैरते मिली। बिना कपड़े के युवती की लाश देख लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त मालखरौदा थानांतर्गत ग्राम पिरदा में 18 साल की युवती पुष्पा उर्फ पिंकी बंजारे के रूप में की है।