11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
जब ATM से नहीं निकला पैसा, तो युवकों ने उठा लिया यह खतरनाक कदम, देखें वीडियो
Play video

जब ATM से नहीं निकला पैसा, तो युवकों ने उठा लिया यह खतरनाक कदम, देखें वीडियो

पंजाब नेशनल बैंक के ATM में घुसकर 2 युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 29 Mar 2018, 7:40 PM IST

बस्तर. बस्तर में गीदम में पंजाब नेशनल बैंक के ATM में घुसकर 2 युवकों ने जमकर तोड़फोड़ की। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों युवकों की हरकत कैद हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर PNB बैंक के ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस CCTV कैमरे की फुटेज द्वारा आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।

दरअसल, यह घटना बीती रात की है। जब 2 युवक रात में PNB एटीएम में पैसा निकालने के लिए घुसे। एटीएम मशीन से जब पैसा नहीं निकला तब दोनों युवक में आ गए। जिसके बाद दोनों ने मिलकर ATM में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इस घटना के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और आगे की जाँच में जुटी है।