अरमान ने ‘पत्रिका’ को बताया कि बिना कोई दस्तावेज दिए माधव उन्हें चेन्नई अपने दोस्त के घर ले गया, फिर वहां से हैदराबाद एयरपोर्ट पर पासपोर्ट और वीजा देकर मलेशिया भेज दिया। एयरपोर्ट पर माधव ने कहा था कि कोई पूछे तो कहना कि अंकल रहते हैं, उनसे मिलने जा रहे हैं। मलेशिया में उसका दोस्त (एजेंट) एयरपोर्ट पर लेने आएगा। अरमान ने बताया कि 20 जून को एयरपोर्ट से टैक्सी ड्राइवर ने उन्हें एजेंट तक पहुंचा। वहां पता चला कि उनका टूरिज्म वीजा बनाया गया है।