18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार का खौफनाक अंत: 20 साल के युवक ने 40 साल की महिला को उतारा मौत के घाट, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Raipur Murder Case: एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में 20 वर्षीय युवक ने अपने प्रेमिका इमराना का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
आरोपी गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार

Raipur Murder Case: एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। पैसे को लेकर हुए मामूली विवाद में 20 वर्षीय युवक ने अपने प्रेमिका इमराना का चाकू से गला रेतकर हत्या(Raipur Murder Case) कर दी। जिससे युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गुढ़ियारी थाना क्षेत्र कि है।

जानकारी के अनुसार, मामला मुर्रा भट्टी लोधिपारा गुढ़ियारी का है। यहाँ निवासरत 40 वर्षीय महिला इमराना की उसके घर में ही ह्त्या कर दी गई। जब पुलिस को इमराना के मर्डर(Raipur Murder Case) की सूचना मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जाँच कर रही थी।

यह भी पढ़ें: एंकर इशिका शर्मा हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

बिरयानी सेंटर में साथ करते थे काम
इस दौरान रायपुर पुलिस को जांच में पता चला कि इमराना और आरोपी सुलतान राजधानी रायपुर के एक बिरयानी सेंटर में काम किया करते थे। इस बीच दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

धारदार हथियार से किया हमला
बताया जा रहा है कि सुलतान ने इमराना को कुछ रुपये रखने के लिए दिए हुए थे। फिर आज सुबह दोनों में इन्हीं रुपयों को लेकर विवाद हुआ। इनके बीच का यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी सुलतान ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से इमराना पर हमला(Raipur Murder Case) कर दिया। उसने गला रेतकर इमराना की हत्या कर दी।

इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में हत्या (Raipur Murder Case)के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांज में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग