28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / साल 2020 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा, लेकिन इन्हें रहना होगा सतर्क

साल 2020 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा, लेकिन इन्हें रहना होगा सतर्क

12 राशियों के लिए यह साल कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Bhawna Chaudhary

•

Updated: 1 Jan 2020, 11:21 AM IST

साल 2020 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा, लेकिन किन्हें होगा कष्ट

साल 2020 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जमकर बरसेगा पैसा, लेकिन किन्हें होगा कष्ट

2020 में गुरु के राशि परिवर्तन से 12 राशियों में से कुछ को बड़ा फायदा हो सकता है। सभी 12 राशियों के लिए यह साल कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...

साल 2020 में गुरु के गोचर का मेष राशि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जिसके अनुसार इन्हें धर्म-आध्यात्म के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी। नया साल आपके तीर्थ यात्रा के योग बना रहा है। इसके अलावा ऑफिस में अधिकारी आपके काम से खुश दिखाई देंगे।

वृषभ राशि के लिये साल 2020 सेहत के दृष्टिकोण से अच्छा नहीं रहेगा। इस साल आपकी सेहत थोड़ी नासाज रहेगी और आप किसी परेशानी से घिर सकते हैं। आपको अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। कोई नुकसान हो सकता है।

इस राशि पर गुरु के प्रभाव शुभ पड़ेंगे, जिसके कारण जीवन में खुशियां आयेगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा और व्यापार से भी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। शोध के कार्यों में लगे हैं तो सफलता जरुर मिलेगी। लेकिन वाहन चलाने में थोड़ी सावधानियां बरतनी पड़ेगी।

साल 2020 आपके लिये बहुत सुखद रहने वाला है। आपका वैवाहिक जीवन और स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं इस साल दूर होने वाली है। इसके साथ ही आपको अपने शत्रुओं से बचकर रहना होगा वरना नुकसान हो सकता है।

बहस्पति के गोचर से व्यक्ति को पेट, सूजन व मोटापे से संबंधित बीमारियां हो सकती है। इस साल अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें, शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आप उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिये प्रबल मेहनत करनी होगी, परिणाम भी मिलेंगे।

गुरु के गोचर के कारण आपकी माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। उच्च शिक्षा में आपको सफलता मिलेगी जो कि लाभदायक रहेगी। इस साल आपके लिये नया वाहन या प्रापर्टी खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि के जातकों के लिये समय अनुकूल रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी और सुखों में वृद्धि होगी। आपको नये साल में अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। भाई-बहन से बहस हो सकती है, मनमुटाव होगा। लेकिन साल के शुरुआती महीने से ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जायेंगी। समय अच्छे से बीतेगा।

यह साल आपके लिये बहुत शुभ रहेगा। इस साल आपको भरपूर धन लाभ होगा। आपमें आत्म-विश्वास बढ़ेगा। लेकिन आप अपने गुस्से पर काबू रखें तो आपके लिये समय अनुकूल रहेगा वरना समस्याएं आ सकती है।

नये साल में आपकी आर्थिक परिस्थितियों में सुधार होगा। इस दौरान आपके कार्यों में वृद्धि होगी और सेहत में भी सुधार होगा। जितनी तेजी से धन आयेगा उतनी ही तेजी से खर्च होगा। इसलिये थोड़ा सोच-समझकर खर्च करें।

नया साल आपके लिये सुखों का साधन होगा। आपके पास खूब पैसा होगा लेकिन खर्चों पर रोक लगानी होगी। गुरु के प्रभाव के कारण आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन होंगे जो कि लाभादायक रहेंगे।

इस वर्ष आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आप धन की बचत कर पाने में भी सफल होंगे। बड़े भाई-बहनों से प्रेम भाव बढ़ेगा। आवश्यकता पड़ने पर वे आपकी सहायता कर सकते हैं।

आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। अगर आप शिक्षा विभाग से जुड़े हैं तो यह आपके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो सकता है। कार्य में तरक्की मिलने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा।