7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ में अमित शाह की मौजूदगी में 24 रिटायर्ड IAS – IPS व समाजसेवी भाजपा में शामिल

एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में 24 पूर्व IAS - IPS सहित नामी समाजसेवी भाजपा में शामिल हो गए।

2 min read
Google source verification
Amit Shah News

छत्तीसगढ़ में अमित शाह की मौजूदगी में 24 रिटायर्ड IAS - IPS व समाजसेवी भाजपा में शामिल

रायपुर. छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अफसरों को पार्टी में शामिल करने की होड़ लगी हुई है। शुक्रवार को रायपुर में रिटायर्ड प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सहित नामी समाजसेवियों ने भाजपा का दामन थाम लिया। शुक्रवार को एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में 24 पूर्व IAS - IPS सहित नामी समाजसेवी भाजपा में शामिल हो गए।

अमित शाह ने सभी को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि जिन अधिकारियों ने बीजेपी से रिश्ता जोड़ा है, उनमें से कई लोग चुनाव लडऩे की तैयारी में हैं। इससे पहले रायपुर के कलेक्टर रहे ओपी चौधरी ने आईएएस की नौकरी से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। ओपी चौधरी ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश किया था। इसके बाद पूर्व आईएएस आरपीएस त्यागी और पूर्व सूचना आयुक्त सरजियस मिंज ने कांग्रेस दामन थाम लिया था।

ये लोग हुए भाजपा में शामिल
- राजीव श्रीवास्तव, पूर्व आईपीएस महानिदेशक सीआईडी छग पुलिस सेवानिवृत्त
- एनकेएस ठाकुर, पूर्व आईपीएस, डीआईजी पुलिस सेवानिवृत्त
- अशोक सिंह, पूर्व आईआरएस, असिस्टेंट कमिश्नर, सेन्ट्रल एक्साइज सेवानिवृत्त
- अरविंद श्रीवास्तव, पूर्व आईआरएस, असिस्टेंट कमिश्नर, सेन्ट्रल एक्साइज सेवानिवृत्त
- कृष्ण कुमार खेलवार, पूर्व आईएफएस, वन संरक्षक सेवानिवृत्त
- राकेश तिवारी, पूर्व आईएफएस, वनमंडलाधिकारी सेवानिवृत्त
- बिमलचंद्र गुप्ता, पूर्व आईबीएस, उप महानिदेशेक सेवानिवृत्त
- हेमंत धागमवार, पूर्व महाप्रबंधक (अतिरिक्त) एनटीपीसी, सिंगरौली कोरबा
- आरके शर्मा, पूर्व एडिशनल एसपी, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, सेवानिवृत्त
- बंशीलाल कुर्रे, पूर्व एडिशनल एसपी, छग पुलिस, सेवानिवृत्त
- भोजेन्द्र उके, पूर्व एडिशनल एसपी, छग पुलिस, सेवानिवृत्त
- सुनील मिश्रा, कर्नल, भारतीय सेना, सेवानिवृत्त
- मोहन दुबे, पूर्व डीएसपी, छग पुलिस, सेवानिवृत्त
- अजीत चौबे, पूर्व डीएसपी, छग पुलिस सीबीआई अधिकारी
- प्रदीप मिश्रा, पूर्व डीएसपी, छग पुलिस, सेवानिवृत्त
- शमसीर खान, पूर्व डीएसपी, छग पुलिस, सेवानिवृत्त
- डॉ हेमू यदु, पुरातत्वविद एवं इतिहासकार, राज्य शासन कर्मचारी, सेवानिवृत्त
- मोहम्मद सिराज, फाउंडर ऑल मुस्लिम वेलफेयर छग, सीईओ मितान पुलिस टाईम्स
- घनश्याम शर्मा, पूर्व मैनेजर संगीत थैरेपी विशेषज्ञ, फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया, सेवानिवृत्त
- डॉ नीता अंतरराष्ट्रीय मनोवैज्ञानिक होम्योपैथिक चिकित्सक
- सुभाष वर्मा, पूर्व जेल प्रशिक्षक राष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग प्रशिक्षक, कैदी मनोवैज्ञानिक सुधार विशेषज्ञ
- शुभांगी आप्टे, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अविष्कारक, विचारक, बड़ी संख्या में विभिन्न विषयों में विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली
- किशोक त्रिवेदी, पत्रकार, राष्ट्रीय स्तंभों के लेखन कार्य

- आरसी सिन्हा, पूर्व आईएएस