10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छत्तीसगढ़: आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने 3 की मौत, 10 घायल

इधर खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 15 Jul 2018, 5:10 PM IST

CG News

छत्तीसगढ़: आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने 3 की मौत, 10 घायल

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। बताया जा रहा है कि खेत में बने झोपड़ी में बारिश के दौरान रूके हुए थे। तेज बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इधर खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सुबह से हो रही थी हल्की बारिश
रविवार को सुबह से हल्की बारिश हो रही थी। दोपहर में तेज बारिश और गर्जना के साथ बिजली कड़क रही थी। इस दौरान खेत में आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनभर से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए। घटना स्थल पर तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी लोग खेत में काम करने गए थे। बारिश से बचने के लिए खेत में बने झोपड़ी में रूके हुए थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हो गया। पुलिस शव को बरामद कर पीएम के अस्पताल भेज दिया है। वहीं, घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

छत्तीसगढ़ में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। राजधानी में भारी वर्षा के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। जबकि रायपुर संभाग में कहीं-कहीं एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा की अति संभावना जताई है। आज दोपहर को ऐसा ही हुआ झमाझम बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 3 लोगों की मौत हो गई।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। जिसके संगत ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा 9.5 किमी ऊंचाई तक प्रसारित है। आगामी 24 घंटे में इसके और अधिक सुस्पष्ट होने की अति संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास समुद्री तल से 1.5 किमी ऊंचाई तक एक ऊपरी वायु का चक्रवाती घेरा बना है।

इन स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

इससे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की अति संभावना है। प्रदेश में कुछ एक स्थानों पर भारी वर्षा तथा बस्तर, दुर्ग और रायपुर संभागों में एक-दो स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की अति संभावना है। राजधानी में रुक-रुक कर वर्षा और एक-दो दिन में भारी वर्षा होने की अति संभावना है।