रायपुर@ छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) के लिए खुशखबरी का दिन है, छ.ग. पुलिस के 3 अधिकारी भारत सरकार (Govt.of India) से सम्मानित हुए है। केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय (Central Govt Home Ministry) द्वारा अधिकारियों को सूचना संकलन में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए “असाधारण आसूचना कुशलता पदक’ प्रदान किया गया है। यह पदक छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (Chhattisgarh Police Headquarters) में पदस्थ SIB की ASP गायत्री सिंह, स्पेशल ब्रांच के DSP नजमुस साकिब और स्पेशल ब्रांच बिलासपुर में पदस्थ निरीक्षक चित्रसेन सिंह खरसन को प्रदान किया गया है।