मुख्यमंत्री साव ने ऑडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भाजपा के बूथ, शक्तिकेंद्र, मंडल, जिला, एवं प्रदेश स्तर के 25 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को उनके परिश्रम से हुई जीत के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम संपूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे, ताकि छत्तीसगढ़ राज्य देश के बड़े और विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके। जनता ने भाजपा पर भरोसा करते हुए छत्तीसगढ़ का भविष्य बनाने का जिम्मा सौंपा है और छत्तीसगढ़ राज्य की समृध्दि के लिए भाजपा कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, प्रदेश के हर एक कार्यकर्ता ने 54 सीटों पर कमल खिलाने के लिए लगातार मेहनत की है। आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई।