30 अप्रैल को 2813 प्राचार्य की पदोन्नति सूची जारी की गई थी, जिसमें ई-संवर्ग के 1478 व टी संवर्ग के 1335 व्याख्याता, प्रधान पाठक को प्राचार्य पदोन्नति दी गई है, किंतु इनकी पोस्टिंग में ढाई माह से अवरोध है। 9 जून से 17 जून तक लगातार सुनवाई करते हुए 5 मई 2019 के नियम को सही मानते हुए हाईकोर्ट डबल बेंच में लगे हुए समस्त याचिकाओं को निराकृत करते हुए 1 जुलाई को खारिज किया।