CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 5 बजे से मतदान केंद्र के सामने वोटर्स कतार में लगे हुए थे। सुबह 7 बजे मतदान केंद्र खुलते ही वोटरों ने मतदान करने शुरू कर दिया। वहीं मतदान शुरू होते ही रायपुर में जोरदार बारिश होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कुछ जिलोने में वज्रपात, अंधड़ और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बारिश में भी मतदातों में वोट डालने के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।