10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 के दूल्हे ने 20 की दुल्हन से रचाई शादी, थाने में हुआ हंगामा

दुल्हा-दूल्हान थाने से ही अपने घर के लिए रवाना हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 11 Jul 2018, 5:20 PM IST

CG news

40 के दूल्हे ने 20 की दुल्हन से रचाई शादी, थाने में हुआ हंगामा

रायपुर. न उम्र की सीमा हो न धर्म का हो बंधन... जब प्यार किसी से हो, तो देखे केवल मन। कुछ एेसी ही घटना रायपुर में हो गई। एक कारोबारी परिवार की युवती ने अपने से दोगुने उम्र के युवक से शादी कर ली। शादी की खबर मिलते ही कारोबारी परिवार सन्न रह गया। परिवार ने थाने में आधी रात को जमकर हंगामा मचाया। और शादी तोडऩे की हर संभव कोशिश की।

आखिरी कर उन्हें अपनी बेटी की इच्छा के सामने झुकना पड़ा। कानून के नियमों को उन्हें मानना पड़ा। इसके बाद रात 2 बजे मामला शांत हुआ। दुल्हा-दूल्हान थाने से ही अपने घर के लिए रवाना हो गए। पीडि़त परिवार को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह है पूरा मामला

कोलकाता निवासी 40 वर्षीय युवक की राजीव नगर निवासी २० साल की युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती इश्क में बदल गई। सोशल मीडिया फेसबुक और वाट्सएप में घंटों चैटिंग होती रही। शुक्रवार को युवक रायपुर पहुंचा। इसके बाद दोनों ने चोरीछिपे आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों सूचना देने के लिए देर रात पंडरी थाने पहुंचे।

शादी की सूचना मिलते ही युवती के परिवार वाले भड़क गए। सभी पंडरी थाने पहुंचे। और युवती को शादी तोडऩे के लिए दबाव बनाने लगे। युवती ने इससे इनकार कर दिया। परिवार वालों को युवक के उम्र से एतराज था, लेकिन युवती ने शादी तोडऩे से इनकार कर दिया। इसके बाद भी परिवार वाले पुलिस पर शादी रोकने के लिए दबाव डालने लगे।

युवती बालिग थी। इस वजह से पुलिस ने भी हस्तक्षेप करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद युवक और युवती दोनों पक्षों में शादी को लेकर देर रात तक बहस होती रही। अंत में युवती के सामने उसके परिवार वालों को झुकना पड़ा। पुलिस ने कानून के प्रावधानों की जानकारी दी। इसके बाद परिवार वाले शांत हुए। इसके बाद देर रात युवक-युवती कोलकाता के लिए थाने से ही रवाना हो गए।

ग्रेजुएशन पूरा नहीं हुआ
बताया जाता है कि युवती अभी कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी। उसका ग्रेजुएशन पूरा नहीं हुआ है। युवक कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करता है। वह कई बार रायपुर आ चुका था। युवती का परिवार भी कोलकाता से जुड़ा है।