इस तरह दी जाएगी ट्रेनिंग
कैडेट्स को इनडोर क्लास और आउटडोर क्लास में ट्रेनिंग दी जाती है। उन्हें अपराध की रोकथाम के लिए सामुदायिक पुलिसिंग, सड़क सुरक्षा, सामाजिक बुराइयों से जंग, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही सहनशीलता, टीम भावना, बुजुर्गों का आदर, असहाय के प्रति सहानुभूति और अनुशासन का पाठ भी पढ़ाया जा रहा है। छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा बैच और डे्रस भी मुहैय्या करवाया जा रहा है।