शुक्रवार की रात पुलिस को खम्हारडीह इलाके एक मकान में संदिग्ध रूप से युवक-युवतियों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा। मकान में दो युवक और तीन युवतियां शराब और हुक्का पीते मिले। पकड़े गए युवक लाभांडी निवासी ईशान गुप्ता और तेलीबांधा के श्रीयश श्याम हैं। उनके साथ तीन युवतियां कविता नगर की हैं। एक युवती चार्टड एकाउंटेंट और दूसरी युवती इवेंट मैनेजर हैं। रायपुर में ही एक कंपनी में कार्यरत हैं। दोनों युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत कार्रवाई की है, लेकिन हुक्का व शराब सेवन को लेकर अपराध दर्ज नहीं किया गया है।